Search

June 22, 2026 5:03 am

खबर प्रकाशित होने के पश्चात पुलिस ने लिया नशीले पदार्थ के माफियाओं के ऊपर एक्शन

क्षेत्र में चल रहे जुवा तथा अवैध नशीले पदार्थ के विक्रेताओं पर मुफस्सिल थाना की लगातार कार्रवाई

यासिर अराफ़ात

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ खेलने वालों तथा नशीले पदार्थ के विक्रेताओं पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नशीले पदार्थ की बिक्री को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की जा चुकी है। इसी के तहत पिछले दो दिन से मुफस्सिल थाना की पुलिस लगातार जुआ खेलने वालों तथा नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों पर लगातार एक्शन ले रही है। ग्रामीण क्षेत्र के इलामी नवादा मनीरामपुर तारानगर झिकरहटी अंजना आदि गांव में इन दिनों नशीले पदार्थ जैसे गांजा अफीम चरस ड्रग्स आदि की बिक्री जोलो शोरों पर चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में खुशी की लहर देखी जा रही है।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना अंतर्गत ग्राम झिकरहाटी, कालिदाहा, कदमसार स्थित सभी शराब,जुआ ,गांजा, अफीम चलने वाले जगहो पर छापामारी किया गया तथा सभी ठिकानों को ध्वस्त किया गया साथ ही ग्राम- तारानागर से छापामारी कर एक साइकिल सहित करीब 11 लीटर देसी शराब जप्त कर थाना लाया गया! जानकारी के अनुसारअग्रिम कार्रवाई की जा रही है! हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है! कोई व्यक्ति शौकिया तौर पर नशा करता है तो कोई किसी दुख को भुलाने के लिए। लेकिन अगर नशीले पदार्थों की बिक्री पर अगर सरकार रोक लगा दे तो काफी हद तक इससे छुटकारा पाया जा सकता है। सरकार के साथ-साथ पूरे देश की जनता को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

IMG 20230824 WA0039

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!