धीरेन साहा
महेशपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में रविवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मिट्टी संग्रह करने का कार्य किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए महेशपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को प्रखंड के धर्मखांपाड़ा, महेशपुर तथा कानीझाड़ा पंचायत के हर गांव के घर-घर से मिट्टी संग्रह करने का कार्य किया गया है. उक्त कार्यक्रम 8 सितंबर से प्रारंभ हुई यह कार्यक्रम 15 सितंबर तक चलेगा. साथ ही बताया कि महेशपुर विधानसभा के हर गांव से मिट्टी संग्रह कर रांची भेजा जाएगा. मौके पर साधन कुमार ठाकुर के अलावे पूलक घोष, सुकुमार मिश्रा, मनोज सिंह, शेषनाथ भूईमाली, नवकुमार माल, संदीप भगत, दलजीत सिंह, बिष्णु भगत, गोपाल भगत सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।










