Search

June 19, 2026 5:08 pm

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर घर जाकर मिट्टी संग्रह का कार्य किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत औरपाड़ा एवं श्री राम गढ़िया के बूथ संख्या 193 एवं 94 सहित अन्य गांव में बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं पूर्व विधायक सुफल मरांडी कै संयुक्त नेतृत्व में घर घर मिट्टी संग्रह किया। पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 15 सितंबर तक गांव गांव में आयोजित किया जाएगा। हर गांव से दो चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा। जिसका उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।साथ ही इस अभियान के तहत पाकुड़ ज़िले में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जाएगी। ‘अमृत कलश यात्रा’ देश के हर कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर दिल्ली जाएगी. इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी।वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में शिलाफलकम स्थापित किया जाएगा। मौके पर उमाशंकर सिंह, गोपाल राय, भरत भगत, अभिमन्यु भंडारी, संग्राम हेंब्रम, अशोक सिंह, शंभू सिंह, राजेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार सिंह, टिंकू सिंह, नींबू राय, हरिदास टुडू, दिनेश मरांडी,गुमाई टुडू, शिवनाथ हेम्बम, मरियम मुर्मू, सेब्नटी मरांडी, सहित दर्जनों अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!