Search

June 20, 2026 1:27 am

एक तारीख को एक घंटा ,एक साथ , भाजपा ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

सतनाम सिंह

पाकुड़। रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सुबह दस बजे से एक घंटे के लिए श्रमदान कार्यक्रम पाकुड़ नगर के सभी शक्ति केंद्र के बूथ पर चलाया गया। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से अतिथि के तौर पर भाजपा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे , पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता , पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी , पूर्व नगर अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र त्रिवेदी , रूपेश भगत ,संजीत मुखर्जी , मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के द्वारा बिरसा चौक , हनुमान मंदिर प्रांगण एवं मुख्य सड़क पर जमकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं साफ सफाई की।पाकुड़ भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने स्वयं मंदिर परिसर , एवं पुलिस स्टेशन के पास सफाई की। उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और ना किसी और को फैलानी देना चाहिए।
ना गंदगी करो न करने देंगे का मूल मंत्र आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से कहीं ।इसी तहत रविवार को स्वच्छता अभियान पूरे पाकुड़ जिला में एक जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है।स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर महामंत्री पार्थ रक्षित , ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रभारी अधिक दास , प्रभारी राजकुमार भगत ,संयोजक क्रांति शर्मा , निर्मल चौरसिया , नरसिंह दास , कमला देवी , हरीश शर्मा , राजीव हाजरा, वाकई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20231001 WA0021
IMG 20231001 WA0022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!