सतनाम सिंह
गांधी जयंती पर हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी: ओपी प्रभारी
पाकुड़: सदर प्रखंड के राजबांध में हैप्पी यूथ क्लब के ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का समापन गांधी जयंती के दिन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव उपस्थित हुए।फुटबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन व समाजसेवी नुरेजामान शेख ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया.अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया.इस मौके पर ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी. खेल प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग नशा व अन्य बुरी आदतों से बचेंगे। साथ ही खेल से खिलाड़ी अपनी सेहत सही रख सकते है। वहीं खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़कर अपना भविष्य निखार सकते है।प्रतियोगिता में 16 दलो ने हिस्सा लिया। जिसमें कड़ी मेहनत करते हुए साल मसाल सालबोनी, सगत टोला पाकुड़, वेस्ट बेंगल विरभुम व एफसी महेशपुर ने सेमी फाइनल में जगह बनाया। सेमी फाइनल में वेस्ट बेंगल बीरभूम की टीम ने साल मसाल सालबोनी को हराया और एफ सी महेशपुर ने सगत टोला पाकुड़ को हराकर दोनों दलों ने फाइनल प्रवेश किया।इसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वेस्ट बेंगल बीरभूम व एफ सी महेशपुर के बीच खेला गया. फाइनल में कड़ी संघर्ष के बाद वेस्ट बेंगल बीरभूम की टीम ने एफ सी महेशपुर को तीन गोल दागकर फाइनल में विजयी हुआ।
विजेता व उपविजेता टीम को ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने ट्रॉफी व चेक प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर एएसआई राजेश कुमार,खेल अध्यक्ष मुखिया हेम्ब्रम, समाजसेवी नुरेजामान शेख, जहांगीर आलम,सेब शेख, हसीबुल,समाद,नबीनगर मुखिया मनोज किस्कु,ठाकराल हेंब्रम,शिबु हेम्ब्रम आदि मौजूद रहे।










