सतनाम सिंह
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे से रखी जायेगी नजर: डीएसपी
दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, पूजा कमेटियों को दिए जरूरी निर्देश
पाकुड़: मंगलवार को नगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीओ हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, पाकुड़ सीओ,नगर परिषद प्रशासक, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार एसआई सुकरुं उरांव व एसआई संतोष कुमार सहित कई जन-प्रतिनिधि एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।इस दौरान एसडीओ ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया।शहर की साफ सफाई को लेकर नगर परिषद निर्देशित किया गया। शहर में और लाइट बढ़ाने की बात कही। हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है जिस सीसीटीवी के सहारे सभी पंडालों की नजर रखी जाएगी। डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।दुर्गा पूजा में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।











