राजकुमार भगत
पाकुड़, डी ए वी पब्लिक स्कूल ने दुर्गा पूजा की शुरुआत करते हुए उत्सव के मौसम का धूम धाम से स्वागत किया। विद्यालय के नौनिहालों ने मां दुर्गा एवं महिषासुर का अभिनय कर अगोमोनी कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जिसके बाद एक नृत्य दुर्गोतिनाशिनी एवं नाटक गौरी एलो की प्रस्तुति की गई।
मोहलाया के शुभ अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती के मार्ग दर्शन में पूरे शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों एवं छात्रों के साथ एगोमोनी उत्सव मनाया। उन्होंने बताया की यह उत्सव छात्रों के लिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। हमे अपने अंदर की बुराइयों को पराजित करने का प्रण लेना चाहिए। राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत के उत्सव के रूप में छात्रों द्वारा मां दुर्गा पर आधारित एकांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों द्वारा सदा बहार मोहलया गीत जागो तुमी जागो दुर्गा शब्द की मनमोहक प्रस्तुति सभी का मन मोह लिया।
इस उपलक्ष्य में कक्षा 5वीं से 7वीं के बच्चों ने मां दुर्गा के स्वागत के लिए ड्राइंग, पेंटिंग, ग्रीटिंग कार्ड बनावट, सजावट पेपर बैग बनाना जैसे विशेष गतिविधियां की।










