Search

November 28, 2026 6:56 pm

फैसला ऑन स्पॉट: 2 व्यवसायियों को गोली मारकर भाग रहा था कुख्यात, भीड़ ने पीटकर मार डाला

[ad_1]

छपरा. बिहार के छपरा जिला स्थित एकमा में धनतेरस की शाम खूनी खेल खेला गया. यहां कुख्यात अपराधी बुचून शर्मा ने शाम में जमकर उत्पात मचाया और एक के बाद एक चार लोगों को चाकू और गोली मारकर जख्मी कर दिया. उमाशंकर मोड़ के पास जब दो व्यवसाईयों को रंगदारी नहीं देने पर कुख्यात अपराधी बुचून शर्मा ने गोली मार दी तब भीड़ उग्र हो गई और गोली मारकर भाग रहे कुख्यात अपराधी बुचून शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

घायल दोनों व्यवसाईयों का नाम विभूति पटेल और मन्नू पटेल है जो रिश्तेदार हैं. बताया जा रहा है कि दुकान के पास ही बुचुन शर्मा ने दोनों को गोली मारी और भागने लगा, हालांकि लोगों ने उसे खदेड़कर तरबानिया मोड के पास पकड़ लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी. दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि इस घटना के थोड़ी देर पहले अपराधी बुचुन शर्मा ने दो लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया.

इस घटना के थोड़ी देर बाद ही उमाशंकर मोड़ के पास अपराधी ने फायरिंग की, जिसमें दो लोग जख्मी हो गए. इसके बाद भीड़ उग्र हो गई और अपराधी को पड़कर पीटने लगी. इसी क्रम में अपराधी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एकमा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, वहीं दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल को रवाना हो गए हैं

Tags: Bihar News, Chapra news, Crime News

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!