Search

June 17, 2026 3:36 pm

इस होटल में सिर्फ 60 रुपए में उठाएं 9 आइटम्स का लुत्फ, हर रोज 250 से ज्यादा लोग खाते हैं खाना

[ad_1]

आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा में अगर आपको सस्ते में शाकाहारी और मांसाहारी स्वादिष्ट भोजन करना हो तो आप गोढ़ी चौक पहुंच सकते हैं. जहां आपको मात्र 60 रुपए में वेज थाली मिल जाएगी. इसमें तीन प्रकार की सब्जी, चोखा, दो प्रकार की चटनी और पापड़ मौजूद रहेगा. साथ ही 100 रुपए  में चिकन चावल और मछली चावल मिल जाते हैं. इसमें 3 पिस चिकन/मछली मिलती है. अगर आपको अंडा कड़ी खानी हो तो 70 रुपए प्लेट में आपको दो पीस अंडा और चावल भरपेट मिल जाएंगे.

होटल संचालक अरुण कुमार ने बताया कि गोड्डा में पिछले 25 साल से वह होटल चला रहे हैं. जहां रोजाना तकरीबन 250 लोग भोजन करने के लिए आते हैं. लोगों को उनकी दुकान का वेज और नॉनवेज दोनों थाली काफी पसंद आती हैं. उनके होटल में बनने वाले भोजन का स्वाद घर जैसा होता है. इसलिए गोड्डा में बाहर से आकर रहने वाले और नौकरी करने वाले लोग जो खुद से खाना बनाकर नहीं खा पाते हैं. वह इस होटल में रोजाना दो टाइम का खाना खाते हैं.

खाना पैक करा कर घर ले जाते हैं लोग
उन्होंने आगे बताया कि सुबह के खाने के साथ रात के भोजन की भी वही कीमत है. जिसमें रात को एक प्लेट में चार पीस रोटी दी जाती है. भोजन की दर सही होने की वजह से यहां गरीब मध्यम वर्गीय परिवार से लेकर हर वर्ग के लोग खाना खाने के लिए पहुंचते हैं. होटल में भोजन करने आए दिनेश कुमार ने बताया कि इस होटल का भोजन वाकई काफी स्वादिष्ट होता है और वह अपने परिवार के साथ भी यहां भोजन करने आते हैं. अगर उनके घर में कोई अतिथि भी आते हैं तो उन्हें स्वादिष्ट भोजन करने के लिए वह इसी होटल में ले आते हैं या फिर इस होटल से खाना पैक करा कर घर ले जाते हैं.

.

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!