Search

June 22, 2026 4:50 am

शिखर धवन ने किसे दिखाया स्टंप? फैंस ने कर दी बड़ी डिमांड, ‘गब्बर’ का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

[ad_1]

हाइलाइट्स

शिखर धवन ने अपना आखिरी वनडे 2022 में खेला था.
धवन सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहते हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की तरफ से शानदार रिकॉर्डस रखने वाले शिखर को दोनों फॉर्मेट में तरजीह नहीं दी गई. इसके अलावा जब शिखर धवन को एशियन गेम्स में नजरअंदाज किया गया तो बीसीसीआई की जमकर आलोचना हुई. लेकिन दूसरी ओर धवन अपनी जिंदगी मजेदार अंदाज से जीते नजर आ रहे है. धवन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने शानदार वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस बीच उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की है.

शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वे ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में धवन शानदार अंदाज में एंट्री करते हैं और स्टंप हाथ में उठाते हैं. स्टंप उठाने के बाद धवन उस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं मानों वे गुस्से में हों. गब्बर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. दूसरी ओर फैंस उनके इस वीडियो में कमेंट कर तरह-तरह की डिमांड करते दिख रहे हैं. एक फैन ने धवन से पूछा, ‘किस लाइन में आ गए भाई.’ इसके अलावा कुछ फैंस बीसीसीआई की आलोचना करते दिख रहे हैं.

शिखर धवन ने कब खेला था आखिरी वनडे?

शिखर धवन को टीम इंडिया की तरफ से वनडे मैच खेले लगभग एक साल हो गया है. उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच 2021 में खेला था जबकि टेस्ट में 2018 के बाद से उनकी वापसी नहीं हुई है. धवन की वापसी को लेकर फैंस अक्सर गुहार लगाते दिखते हैं.

ट्रेविस हेड IPL खेलने की तैयारी में, एक और वर्ल्ड चैंपियन भी स्टंप उड़ाने आएगा भारत, कौन सी टीम लगाएगी दांव?

शिखर धवन आईपीएल में बल्ले से हल्ला बोलते दिखाई देते हैं. आईपीएल में धवन पंजाब किंग्स के कप्तान हैं. 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन आईपीएल 2024 में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Tags: Shikhar dhawan, Team india



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!