Search

June 19, 2026 9:31 pm

रिंकू सिंह को IPL से 1 करोड़ भी नहीं मिलते, पिछले सीजन में 15 करोड़ वाले बैटर से अधिक रन बनाए, फिर भी…

[ad_1]

नई दिल्ली. रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. रिंकू दोनों ही मैचों में अंतिम ओवरों में उतरे और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. टीम इंडिया दोनों मैच जीतने में सफल भी रही. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज होना है. ऐसे में एक बार फिर रिंकू से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. रिंकू आईपीएल 2023 में 20वें ओवर में लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर सुर्खियों में आए थे. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू को आखिर कितनी सैलरी मिलती है, इसे लेकर लगातार फैंस सवाल पूछ रहे हैं. आइए हम आपको इस बारे में पूरी डिटेल देते हैं…

रिंकू सिंह तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में हर फ्रेंचाइजी उन पर बड़ी बोली लगाना चाहेगी. लेकिन अभी उन्हें आईपीएल से सैलरी के तौर पर हर सीजन के सिर्फ 55 लाख रुपये मिलते हैं. 2021 में उनकी सैलरी 80 लाख रुपये थी. लेकिन 2021 में ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा. यानी पिछले 3 साल में उनकी सैलरी में कमी आई है. आईपीएल 2023 की बात करें, तो 26 साल के बैटर रिंकू सिंह ने 14 पारियों में 59 की औसत से 474 रन बनाए. 4 अर्धशतक जड़ा. नाबाद 67 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा. वहीं मुंबई इंडियंस में शामिल विकेटकीपर बैटर ईशान किशन को सैलरी के तौर पर 15.25 करोड़ रुपये मिलते हैं. ईशान ने पिछले सीजन में 454 रन बनाए थे. यानी रिंकू से 20 रन कम.

कई और खिलाड़ियों पर भारी
रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में रन बनाने के मामले में सिर्फ ईशान किशन से ही आगे नहीं थे. वे जाेस बटलर (10 करोड़), नीतीश राणा (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़) और हेनरिक क्लासेन (5.25 करोड़) से भी आगे रहे. पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका के क्लासेन ने 12 मैच में 448, केकेआर के नीतीश राणा ने 14 मैच में 413, केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने 14 मैच में 404 तो राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले इंग्लैंड के बटलर ने 14 मैच में 392 रन बनाए थे.

4 सीजन में खेले सिर्फ 10 मैच
बाएं हाथ के बैटर रिंकू सिंह को 2017 में पंजाब किंग्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा. हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद 2018 से वे लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. 2018 में उन्हें केकेआर ने 80 लाख रुपये में खरीदा. वे आईपीएल के अपने पहले 4 सीजन में सिर्फ 10 ही मैच खेल सके. 2017 में वे एक भी मैच में नहीं उतरे. 2018 में 4 मैच में 29, 2019 में 5 में 37 तो 2020 में एक मैच में 11 रन बनाए. 2021 में वे चोट के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके. आईपीएल 2022 से पहले केकेआर ने रिंकू को रिलीज कर दिया.

ऑक्शन में कम पैसे मिले
आईपीएल 2022 के ऑक्शन में रिंकू सिंह को 55 लाख रुपये में एक बार फिर केकेआर ने खरीदा. इससे पहले 2018 से 2021 के बीच उन्हें हर सीजन में 80 लाख रुपये मिल रहे थे. 2022 में रिंकू को 7 मैच में मौका मिला. उन्होंने 35 की औसत से 174 रन बनाए. नाबाद 42 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा. यानी वे 2022 तक आईपीएल में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे. 2023 का आईपीएल रिंकू के लिए करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्हें टीम की ओर से सभी 14 मैच में खेलने का मौका मिला. रिंकू ने इस दौरान 4 अर्धशतक के सहारे 474 रन बनाए. औसत 59 का रहा. इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 29 छक्के लगाए.

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव आज बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत की जीत से पाकिस्तान को लगेगा झटका

आईपीएल 2023 के बाद उन्हें टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला. वे 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं. उनके ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड को देखें, तो रिंकू 103 मैच की 92 पारियों में 35 की औसत से 2152 रन बना चुके हैं. 13 अर्धशतक लगाया है. यानी अभी उनके बल्ले से शतक आना बाकी है. स्ट्राइक रेट 147 का है. वे 102 छक्के भी लगा चुके हैं.

Tags: IPL, Ishan kishan, Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!