Search

April 25, 2026 2:55 pm

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बैठक की।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शनिवार को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में बीडीओ ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मुख्य रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के वैसे विभिन्न नए मतदाता 5 जनवरी 2023 तक का 5% से नीचे नए मतदाता जुड़ने वाले बूथ को नए वर्ष में फ्रॉम 6 एवं सूची दिया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को नए मतदाता सूची में जोड़ा जा सके को मतदाता सूची की अंतिम मतदाताओं का नाम जोड़ने,हटाने या सुधारने के लिए आवेदन 12 जनवरी 2024 तक स्थानीय बीएलओ के पास किया जा सकता है। नई मतदाता का सूची का अंतिम प्रकाशन 24 जनवरी 2024 होगा। इस अभियान की जानकारी हर गांव में फैलाने और इस अवसर का लाभ उठाने अनुरोध सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से किया गया। बैठक में मुख्यरूप से बीपीआरओ त्रिदीप शील, भाजपा प्रतिनिधि सुखलाल मिर्धा, झामुमो प्रतिनिधि प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, खुर्शेद आलम सहित अन्य दलो के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!