सानू कुमार
न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियापतरा गांव निवासिनी उर्मिला कुमारी के साथ दहेज प्रताड़ित करने के मामले को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. उक्त घटना को लेकर परिवादिनी ने अपने पति चदंन घोष, ससुर- अनंतो घोष व सास शिखा घोष के खिलाफ दहेज प्रताड़ित करने के आरोप में स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।





