Search

September 24, 2026 12:35 pm

मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में मारपीट और धमकी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

पाकुड़: थाना मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के रंगामाटीया गांव में वादी अनिल हेंब्रम पिता स्व. कुबराज हेंब्रम के आवेदन पर प्रधान मुर्मू पिता बावला मुर्मू समेत 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने वादी के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने धारा 126(2)/115(2)/352/351(3)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!