Search

September 24, 2026 12:34 pm

पंचायत सचिव से मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज।

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के चांडालमारा निवासी उत्तम कुमार मंडल, पिता स्व. छत्रधर मंडल, जो वर्तमान में सीतापहाड़ी पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं, के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर मोहम्मद हैदर अली, पिता आकीमुद्दीन शेख, ग्राम सीतापहाड़ी, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ के खिलाफ धारा 126(2)/115(2)/132/352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।वादी ने आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उनके साथ लपर-थप्पड़, मारपीट, गाली-गलौज की और जबरन मकान का सर्वे कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!