Search

March 17, 2025 9:48 am

तंबाकू निषेध अभियान चलाकर 10 दुकानों से 3000 रुपये का वसूला गया जुर्माना

प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा की बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)उपयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रखंड के दर्जनो दुकानों में प्रतिबंधित तंबाकू एवं गुटखा के विरुद्ध जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान प्रशासन ने करयोडीह, लिट्टीपाड़ा, चीतलों फॉर्म में लगभग 15 खुदरा दुकानों में छापामारी की। इनमें से 10दुकानों से प्रतिबंधित तंबाकू,पान मसाला व गुटखा दुकानों में पाया गया। जिसके कारण जांच टीम ने कुल दस दुकानों से तीन हजार रुपए जुर्माना के रूप में वसूला गया।साथ ही दोबारा ऐसा करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गयी। दुकानदारों से कहा कि पूरे राज्य में गुटखा की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है। यदि कोई भी दुकानदार इसकी बिक्री करते पाए जाएंगे तो जुर्माना वसूलने के साथ-साथ उनपर कार्रवाई भी होगी। इसलिए अभी से ही सचेत हो जाएं।मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सी दास, एएसआई अरुण ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर