बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह गांव में सोमवार को ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजन तुरंत आग से जख्मी हुई बच्ची को तुरंत पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज अभी जारी है । बच्ची नावाडीह गांव के ही करमुनिया राय की पुत्री राखी कुमारी है । बताया जाता है कि सोमवार की सुबह घर के लोग खटिया के नीचे अलाव जला कर ताप रहे थे। इसी क्रम में किसी तरह राखी कुमारी के कंबल में आग पकड़ ली। जब तक परिजन कुछ कर पाते राखी का कमर के उपर का हिस्सा काफी हद तक झुलस चुका था। किसी तरह परिजनों ने आग को बुझाया और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । बच्ची का ईलाज कर रहे चिकित्सक डा आरिफ ने बताया कि झुलसे बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर ईलाज अभी जारी है,बच्ची खतरे से बाहर है, संभवतः बच्ची स्वास्थ्य होकर सकुशल घर जाएगी ।





