Search

October 27, 2026 8:58 am

महाशिवरात्रि पर दर्शन को लेकर धरणी पहाड़ में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब।

रिपोर्ट–धीरेन साहा

पाकुड़ के धरणी पहाड़ में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब,लगी लंबी कतार।हर तरफ महादेव के जयकारे से गूंज उठा धरनी पहाड़,काफी धूमधाम के साथ शिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को ही शहर व आसपास के मंदिरों के साथ धारणी पहाड़ के शिव मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया। पहाड़ में प्राचीन शिव मंदिरों में शिव भक्तों की सुबह पांच बजे से ही भीड़ शुरू हो गई।
महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। मंदिर में भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का प्रसाद ग्रहण किया। महादेव के मंदिर में ॐ नमः शिवाय का जाप किया गया और भोले शंकर की आरती कर पूजा अर्चना कर सूख शांति व समृद्धि की कामना की गई। धारणी पहाड़ के साथ साथ जिले के महेशपुर , पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, अमरापड़ा विभिन्न इलाको से आए भगतों ने शिवलिंग पर जल चढ़ा कर बोल बम का जयकारा लगाया,पूरा का पूरा धरनी पहाड़ महादेव के रंग में समा गया, भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने अपने जीवन को धन्य किया। कमेटी के सदस्यो ने धरनी पहाड़ के शिव मंदिर में शिव रात्रि के साथ साथ सावन के माह में भक्तो का लंबी कतार लगती है साथ ही यहां भक्तो को पूरी धूम धाम से स्वागत किया जाता है। साथ ही हर साल की भांति इस साल भी कृतन और भागवत कथा का अवेजन किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!