Search

May 12, 2026 7:18 pm

विश्व हिंदू परिषद के वार्ड समिति गठन को लेकर किया गया बैठक।

बजरंग पंडित

शहर के वार्ड नंबर आठ में विश्व हिंदू परिषद के वार्ड समिति के गठन को लेकर शिव शक्ति क्लब कालीतला पाकुड़ में बैठक की गई, बैठक में मुख्य रूप से सेवा विभाग की विभाग प्रमुख अशोक कुमार परिषद के जिला मंत्री अरविंद घोष बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक तिवारी उर्फ मोनू मौजूद थे। बैठक में सबसे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बाबत जानकारी दी गई इसके साथ-साथ आज के परिपेक्ष में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला मंत्री अरविंद घोष ने बताया कि‌ विश्व हिंदू परिषद धर्मो रक्षति रक्षिता के मूल मंत्र को लेकर कार्य करती है और संगठन का मुख्य उद्देश्य है हिंदुओं में को संगठित करना और अपने मान बिंदुओं की रक्षा करना। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का महत्वपूर्ण आयाम बजरंग दल है और बजरंग दल युवाओं का संगठन है युवाओं को संगठित कर समाज और अपनी मातृभूमि की रक्षा का संकल्प दिलाया जाता है । वहीं मौके पर वार्ड समिति का गठन करते हुए बबन कर्मकार को विश्व हिंदू परिषद का वार्ड अध्यक्ष, नीतू कर्मकार को उपाध्यक्ष, राजीव चक्रवर्ती को बजरंग दल का वार्ड संयोजक, रोशन चक्रवर्ती को सहसंयोजक, गगन तिवारी को विश्व हिंदू परिषद का वार्ड मंत्री, सनी घोष को सह मंत्री, सुम सरदार को सत्संग प्रमुख, उदय मंडल को सह सत्संग प्रमुख, विक्रम मंडल को सेवा विभाग का वार्ड प्रमुख मनोनीत किया गया। वहीं नवमनोनीत सदस्यों ने वार्ड में संगठन को सशक्त बनाने की बात कही।

img 20240223 wa00221992387253877389623
img 20240223 wa00214992573042729319961

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!