प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सरस्वती शिशु मन्दिर लिट्टीपाड़ा के बच्चों ने शुक्रवार को पिकनिक का लुत्फ उठाया। बच्चों को शैक्षणिक अनुभव देने के साथ साथ उन्हें वास्तविक दुनिया का अनुभव कराने हेतु वर्ग अरुण से अष्ठम तक के बच्चों के लिए शीतकालीन पिकनिक का आयोजन किया गया। विद्यालय से देश दर्शन के लिए बिहार के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय विक्रमशीला एवं बटेश्वर मन्दिर बस द्वारा पहुंचे। पिकनिक के दौरान बच्चों ने नृत्य, सामूहिक गान, जादू शो, साहसिक खेल, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, क्रिकेट, फुटबॉल आदि गतिविधियों के जमकर मजे लुटे एवं फन एक्टि-विटीज का लुत्फ उठाया। बच्चों ने टोलियां बनाकर घर से लाए गए विभिन्न प्रकार के पकवान एवं अन्य पैकेट युक्त खाद्य सामग्री को शेयरिंग के भावना के साथ मजे लेकर अपने सहपाठियों के साथ खाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी बच्चों के बीच टॉफी,
चॉकलेट आदि का वितरण किया गया।इस दौरान शिक्षकों ने सभी बच्चों को कुदरत के रहस्यों से परिचित कराया। कार्यक्रम का आयोजन पूरे अनुशासनात्मक ढंग से किया गया। पिकनिक के दौरान पहुंचे विद्यालय प्राचार्य विमल महतो ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चों के लिए किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में खुशी और उमंग की भावना बनी रहती है जो बच्चों के बीच रचनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। इस आयोजन में बच्चों के वर्ग शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ वरिष्ठ आचार्य मुकेश कुमार, नन्दकिशोर मंडल,प्रशांत मंडल, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






