Search

May 15, 2026 3:04 pm

न्यू स्टार जागृति क्लब सिंगना की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल खेल फाइनल मैच खेला गया।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के बाबुदहा पंचायत अंतर्गत न्यू स्टार जागृति क्लब सिंगना की ओर से गुरुवार को तीन दिवसीय फुटबाल खेल फाइनल खेल खेला गया. प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमों के बीच मुकाबला हुआ. फाइनल फुटबॉल खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सह आदिवासी जिला अध्यक्ष बैधनाथ कोडा, जिला महासचिव राजकुमार भगत, महिला प्रखंड अध्यक्ष रेखा रानी मलतो, प्रखंड सचिव प्रेमशीला मुर्मू, शिवानी टुडू सहित अन्य शामिल हुए. खेल कमेटी के सुरेंद्र मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया. आज फुटबॉल खेल का फाइनल ई एमआरएस मिलान प्रदार्स और एफसी हुडिंग ईपीत स्पोर्टिंग क्लब दुमका टीम के बीच हुआ. जिसमें ट्राय एकल में एमआर मिलान प्रदार्स ने जीत हासिल की. वही अतिथियों के हाथों विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता टीम को 80 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया गया. वही युवा नेता दाऊद मरांडी ने सभी खालाडियो की उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई साथ ही शुक्रवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा में सभी कार्यकर्ता व लोगों को ज्यादा से ज्यादा पाकुड़ जाने का आग्रह किया. मौके पर कमेटी के सुरेंद्र मुर्मू, प्रभु सोरेन, महेश्वर टुडू, रुसील मरांडी, दिलीप सोरेन, गोपाल मरांडी, दुर्गा समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे.

img 20240201 wa00944780666772613480515

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!