प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार बुधवार को लिट्टीपाड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदीप कर्मकार के नेतृत्व में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।मशाल जुलूस भाजपा कार्यालय से तिलका मांझी चौक तक पहुंचा। मशाल जुलूस में भाजपा के प्रदेश मंत्री व लिट्टीपाड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी दुर्गा मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान दुर्गा मरांडी ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को रांची में जन आक्रोश रैली है। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में हजारों महिला एवं पुरुष हजार रैली में भाग लेंगे। इस दौरान श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा वर्तमान की सरकार लूट खसोट की सरकार बन गई है।उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। वहीं युवा भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी दानिएल किस्कू ने कहा हेमंत सरकार अब झूठ की सरकार बन गई है क्योंकि चुनाव के पहले पांच लाख युवाओं को नौकरी, स्नातकोत्तर करने वाले छात्र को सात हजार, स्नातक वाले को पांच हजार देने का जो वादे किए थे उन वादों से हेमंत बाबू दूर भाग रहे हैं। इस झूठी सरकार को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए था।लेकिन अब युवा, बूढ़े, नौजवान सब जाग चुके हैं और उनका झूठा वादा आगामी विधानसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब मिलेगा।मौके पर साहेब हांसदा, शिवचरण मालतो,हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, कैलाश सिंह,सुरेश तुरी, पलटन मरांडी,गणेश मंडल, जामू मरांडी, भूजल मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





