Search

June 23, 2026 12:16 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।


अब्दुल अंसारी

महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर दुमका डंगाल के समीप सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक और घायल युवक महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, मृतक युवक शिवम राय पिता सोना लाल राय है और घायल युवक नयन कुमार सिंह पिता निक्कू सिंह के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी से दुमका डंगाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना महेशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार के निदेशानुसार पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
इधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार अज्ञात वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

img 20260622 wa00372534241862021308889
picsart 26 06 22 21 48 12 5651360629273805917274

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!