छात्राओं के लिए आम परिवारों में घरों में आवास एवं भोजन की सुविधा
ABVP PAKUR JSSC CGL के 300 परीक्षार्थियों के नि: शुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था करवा चुकी है। अभी भी लगातार परीक्षार्थी संपर्क में हैं। विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय ने बताया कि छात्र संगठन होने के दायित्व की भूमिका का निर्वहन करते हुए विद्यार्थी परिषद में झारखंड के प्रत्येक जिले में छात्रों के लिए सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया है। पाकुड़ में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं पाकुड़ पाकुड़ वासियों के सहयोग से राज्य के अन्य जिले के परीक्षार्थियों को आसानी से आवास एवं भोजन निशुल्क प्राप्त हो रहा है। छात्राओं के लिए विशेष रूप से पाकुड़ के आम नागरिकों के परिवार ने आवास एवं भोजन की व्यवस्था की है। पाकुड़ नगर के कार्यकर्ता आम परिवारों के साथ समन्वय से आवास एवं भोजन की नि: शुल्क व्यवस्था करा रहे हैं। पाकुड़ नगर में विशाल भगत, सत्यम भगत, आनंद भंडारी, अमित शाह, सानू रजक, दुलाल चंद्र दास राज कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इन कार्यकर्ताओं का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
ज्ञात हो कि विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर में विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय एवं जिला संयोजक गुंजन तिवारी जी का संपर्क अभाविप झारखंड द्वारा जारी किया गया था। प्रदेश भर के परीक्षार्थी अभाविप के इस पहल से लाभान्वित हो रहे हैं।






