Search

May 3, 2026 10:28 pm

मंदिर की जमीन पर अल्पसंख्यकों का अवैध कब्जा रोके प्रशासन

जिला ब्यूरो

रामगढ़। जिले के ग्राम-कुन्दरू कलां स्थित शिवालय मंदिर, बनस खुटा टांड के जमीन पर मुस्लिमों के द्वारा अवैध निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसके खिलाफ स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त रामगढ़ सहित अन्य सक्षम पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर उचित कार्यवाही की मांग की है। उक्त बातें मीडिया को विज्ञप्ति के माध्यम से बताते हुए हिंदू रक्षा दल के दीपक मिश्रा ने ग्रामीणों द्वारा प्रेषित पत्र के हवाले से बताया की उक्त जमीन का खाता नं0-58, प्लाट नं0-524 रकबा 1.06 एक्कड़ है। जिसमें करीब 10 डी0 में घर का निर्माण किया गया है। उक्त जमीन में प्रसाशनिक हस्तक्षेप से 10 डी० छोड़ा गया और शेष 96 डी० बचा हुआ है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध निर्माण करते हुए पुनः कबजा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से इसमें नामजद व्यतियों क्रमश: 1.नाम-हारूण वारसी, पिता-जाहीद हुसैन, 2.समसुल हक, पिता-हबीब अंसारी, 3.असीबुल अंसारी (हिरू अंसारी) पिता-हबीब अंसारी, 4.जियायुल अंसारी, पिता-हबीब अंसारी, 5.साकीर अंसारी, पिता-जाहीद अंसारी के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए मंदिर की जमीन को आजाद करने की गुहार लगाई है। दीपक मिश्रा ने कहा की इन लोगों के द्वारा शांति व्यवस्था बिगाड़नें की नियत से अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों मे आक्रोश फैल रहा है। अगर समय पर उचित कदम नहीं उठाया गया तो हिन्दु-मुस्लिम समुदाय में विवाद होने की संभावना है जिसका जिम्मेवार प्रशासन होगा। क्योंकि इस जमीन पर पिछले 200 वर्षों से आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा प्रत्येक वर्ष मंडा पूजा त्योहार को मानने और बनस खूंटा में झूला झूलने जैसे सनातनी रिवाज को निभाने का इतिहास रहा है और अगर प्रशासन इसपर मूक दर्शक बनी रहती है तो हिंदू रक्षा दल ये घोषणा करता है की तमाम हिंदू संगठनों को एकत्रित कर भारी संख्या में उक्त स्थान पर पहुंच कर अपने धार्मिक स्थल का अस्तित्व बचाने हेतु तैयार है ।

img 20250515 wa00048720905204399834033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!