Search

April 25, 2026 1:22 pm

बिरसा फसल योजना के तहत किसानों को वितरित किए गए उन्नत किस्म के मूंगफली बीज।

बीडीओ संजय कुमार ने किया वितरण, उत्पादन और आय में वृद्धि का लक्ष्य।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि तथा उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी.दास मुखिया शिव टुडू की उपस्थिति में मूंगफली बीजों का वितरण किया गया।बिरसा फसल विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत ग्राम गाद पहाड़ी, कठालपाड़ा और झपरी के 89 चयनित किसानों को K.18112 उन्नत प्रभेद के मूंगफली बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।बीज वितरण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित किसानों को अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विभाग द्वारा बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत किसानों को अधिक उपज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्नत किस्म के मूंगफली बीज का वितरण किया जा रहा है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिल सके। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास और प्रखंड तकनिकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू ने किसानों को बीजों के उपयोग, बोवाई की विधि तथा उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी भी प्रदान की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!