Search

May 5, 2026 7:02 pm

महिलाओं ने मां मनसा की पूजा उपरांत खेला सिंदूर तत्पश्चात घट का किया गया विसर्जन।

पूजा के उपलक्ष में लगा भव्य मेला

सुस्मित तिवारी।

हिरणपुर (पाकुड़) नागों के देवी मां मनसा की पूजा के उपरांत रविवार को हिरणपुर के स्वर्गीय अभयपद सेन के परिवार में स्थापित अति प्राचीन मां मनसा की पूजा के उपरांत रविवार को काफी संख्याओं में सुहागिनों ने सिंदूर खेला तत्पश्चात विधान के साथ पूजा में स्थापित घट का विसर्जन किया। उक्त पूजा स्वर्गीय सेन के आवास मैं की जाती है ,जहां भव्य मेला का आयोजन होता आया है, फलस्वरुप आवास से लेकर शील दुर्गा मंदिर के पीछे रविवार संध्या को भव्य मेला का भी आयोजन हुआ जिसमें महिला पुरुष बच्चों ने मेला का खूब लुफ्त उठाया। बताते चले कि हिरणपुर बाजार में लगभग 200 वर्ष पूर्व स्वर्गीय सनातन सेन के द्वारा मां मनसा का डाल स्थापित कर पूजा प्रारंभ किया गया था इसके उपरांत स्वर्गीय हरे कृष्ण सेन तत्पश्चात उनके पुत्र अभय पद सेन के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर मां मनसा का पूजा प्रारंभ किया ,आज उनके वंशजों के द्वारा इसे उसी विधि विधान के साथ संपन्न किया जा रहा है। पूजा के उपरांत यहां दूसरे दिन मेला का भी भव्य आयोजन होता है जहां बाजार के लोग परिवार सहित मेला का लुक उठाते हैं।

img 20240818 wa00187023578950541363234

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!