Search

October 17, 2026 12:40 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ इकाई ने की बैठक

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर इकाई की नगर बैठक आज योग भवन में नगर मंत्री हर्ष भगत के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में 9 जुलाई की समीक्षा, सदस्यता अभियान को चलाने की रणनीति एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर नगर बैठक मे चर्चा हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान से पहले दीवार लेखन किया जाएगा और विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं केकेएम कालेज में सीट बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सोपा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भगत, जिला एसएफएस प्रमुख विशाल भगत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी तन्मय पोद्दार, जिला एसएफडी प्रमुख सानु राज, नगर एसडीडी सह प्रमुख अविजित आनंद, नगर एसएफएस सह प्रमुख विशाल यादव, कमल किशोर, हरि कुमार, आदित्य हेमब्रॉम, अनीसुर रहमान एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!