Search

May 5, 2026 2:13 pm

तारानगर पंचायत में अकिल अख़्तर ने चलाया संपर्क अभियान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ प्रखण्ड के तारानगर पंचायत में पूर्व विधायक अकिल अख़्तर ने जनसम्पर्क चलाया। इस दौरान वे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें चुनकर विधानसभा भेजते हैं तो निश्चित रूप से लोगों की हर एक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा । अकिल अख्तार ने आयोजित स्थानीय कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अपने कार्यकाल में की गई योगदान को जनता के सामने पेश/ साझा भी किया। साथ ही समाज सेवा के रूप में लंबी अवधि तक कार्य की अनुभव को भी साझा किया। इस दौरान लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से सभास्थल गुंज उठा। तारानगर पंचायत में पंचायत कमिटी गठन जिसमें अध्यक्ष के रूप में शौकत अली, सचिव नासिर शेख कोषाध्यक्ष हसननुजमन सर्वसम्मति से चुना गया। मौके पर रफीक अहमद, मोसारफ, अहमदुल्लाह कमरूजमन, सदाकश, कमरुद्दीन, पूर्व मुखिया अफजल हुसैन, पूर्व मुखिया राहुल शेख, मनीष राज चौबे, मिथिलेश ठाकुर, इदरीस, हसननूजमान, यूनोस मोहमन,नईम एवं पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ता और कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

img 20240821 wa00312771262174939035926

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!