Search

June 25, 2026 12:20 am

जनता के प्यार से भावुक हुए आलमगीर आलम, बोले- आपका विश्वास जीवनभर नहीं भूलूंगा; इलामी क्षेत्र को मिली विकास की नई उम्मीद

शैतानखाना मोड़ से इलामी तक चौड़ी होगी पीडब्ल्यूडी सड़क, पाकुड़ में 20-22 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

यासिर अराफात

पाकुड़। इलामी पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जनता के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का प्यार, समर्थन और विश्वास वे कभी नहीं भूल सकते। लंबे समय बाद अपने क्षेत्र में पहुंचे आलमगीर आलम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलमगीर आलम भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी क्षेत्र की जनता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। विधानसभा चुनाव से पहले जेल में रहने के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर विश्वास बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके संदेश को स्वीकार करते हुए निसात आलम को भारी मतों से विजयी बनाकर जो भरोसा जताया, वह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और स्नेह सबसे बड़ी ताकत है। वे हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में आलमगीर आलम ने विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि शैतानखाना मोड़ से इलामी तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार का भरोसा देते हुए कहा कि आने वाले समय में पाकुड़ जिले में 20 से 22 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि क्षेत्र से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, उदय लखमणी, मंसारुल हक, शाहीन परवेज, पियारूल इस्लाम, फिरोज आलम, हबीबुर रहमान, इलामी पंचायत के मुखिया अब्दुल समद, नवादा पंचायत के मुखिया हजरत बिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260624 wa0033998781153518751563
img 20260624 wa00343970484130404088380

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!