सतनाम सिंह
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र हीरानंदपुर ग्राम में सड़क किनारे एक खड़ी ट्रक के पीछे एक तेज रफ्तार बाइक वाले अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर काफी जबर्दस्त थी जिसके चलते बाइक सवार काफी गंभीर रूप से घायल हो गया,स्थानीय ग्रामीण ने एक्सीडेंट की खबर मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार को दी,घायल व्यक्ति मोता शेख(35) फरसा पंचायत के शाहबाज गांव का रहने वाला है,घटना स्थल पर थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ और इधर घटना की खबर नगर थाना को भी मिली,नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची,नगर थाना और मुफस्सिल पुलिस के द्वारा तुरंत बिना समय गंवाए स्थानीय ग्रामीण की मदद लेते हुए घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ को भेज दिया गया।घटना की खबर घायल व्यक्ति के परिजन को फोन के माध्यम से दे दी गई है।


Related Posts
Also Read: विषैले सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत।








