Search

May 5, 2026 12:46 pm

सदर अस्पताल में महिला की मौत पर आक्रोश, परिजनों ने किया प्रदर्शन, चिकित्सक की लापरवाही का आरोप

बजरंग पंडित

गुरुवार को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती बड़तल्ला निवासी नूर आलम की पत्नी हलीमा बीबी (25) की सीजर के बाद मृत्यु हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए पाकुड-हिरणपुर पथ को जाम कर दिया। बीते 20 अगस्त को गर्भवती महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी बीते 21 अगस्त की शाम चार बजे चिकित्सको ने सीजर किया था। जहां एक बेटी जन्म ली थी। गुरुवार को अचानक महिला की मौत हो गई। मृतका की मोहनपुर निवासी माँ सहित परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद सड़क जाम कर दिया। मृतका की माँ ने बताई की चिकित्सक की लापरवाही से बेटी की मृत्यु हो गई।

img 20240822 wa00254744359118849422099

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!