राजकुमार भगत
पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गणपुरा मे जिला यक्ष्मा विभाग पाकुड़ एवं पिरामल स्वास्थ के संयुक्त प्रयास से विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षको के बीच टी. वी. उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पिरामल स्वास्थ के जिला कार्यक्रम समन्वयक अर्जुन दास ने बताया की टी. वी. बीमारी माइक्रोबेकटेरियम ट्यूबर क्लोसिस बेक्टेरिया से होता है, जो मुख्यतः फेफड़े को संक्रमित करती है । यह मानव शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हो सकती है। वही गाँधी फेलो मंटू रजक ने कहाँ की सामु. स्वास्थ. केंद्र पाकुरिया मे टी. वी. के इलाज हेतू सभी सुविधाये उपलब्ध है । सरकार द्वारा सभी टी. वी. मरीजों को 500 रूपये 6 माह तक पोस्टिक आहार के सेवन हेतु दी जाती है। दो सप्ताह या उससे अधिक दिनों से खाँसी आने , वजन कम होने, बुखार आना, रात मे सोने समय अत्यधिक पसीना आना, अत्यधिक थकान होने पर नजदीकी स्वास्थ केंद्र जाकर बलगम की जाँच कराना चाहिए।कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यालय के सभी छात्र मौजूद थे।





