Search

September 19, 2026 7:43 pm

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया बाल विवाह विरोधी संदेश

जिला बाल संरक्षण इकाई पाकुड़ एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह के विरूद्ध बुधवार को पाकुड़िया कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में बच्चों ने बाल विवाह छोड़ो, गरीबी के कुचक्र को तोड़ों, कच्ची उम्र में मत करो विवाह दोनों का जीवन होगा तबाह , जन जन में करो प्रचार बाल विवाह है बेकार,बाल विवाह अभिशाप है आदि नारों की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से लेकर पाकुड़िया गांव भ्रमण कर पुनः विद्यालय लौटी।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजुला मुर्मू ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रैली का आयोजन किया गया।साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

img 20250430 wa0035799652375102754943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!