गठबंधन दलों के सभी नेता भ्र्ष्टाचार में लिप्त
तीन विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में भाजपा ने पार्टी पदाधिकारियो में हुंकार भरी।
सुस्मित तिवारी, हिरणपुर।
हिरणपुर (पाकुड़): राजमहल लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजपा की तीन विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त रूप से संगठनात्मक बैठक हिरणपुर स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में लिट्टीपाड़ा सहित पाकुड़ व महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के संघटन के सभी पदाधिकारियो ने भाग लिया। बैठक प्रारम्भ होने के पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी , राजमहल विधायक अनन्त ओझा , संथालपरगना लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद , गणेश मिश्रा , लोकसभा संयोजक अमित सिंह , पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन , सुफल मरांडी आदि के द्वारा भारतमाता , डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी , पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित कर नमन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मण्डल पदाधिकारियो से बारी बारी से बूथ व शक्ति केंद्रों की स्थिति को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियो को टिप्स देते हुए कहा कि बीते 10 वर्षो में केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश मे जनता की विकास को लेकर काफी कार्य किये है। जो आज देश व विदेशों में दिखाई दे रहा है। हम केंद्र सरकार के विकास कार्यो को लेकर जनता के पास जाएंगे। मोदी का लक्ष्य है कि इस बार भाजपा 400 से ज्यादा लोकसभा सीट हासिल करेगी। झारखण्ड में भी हम सभी 14 सीटों में विजय हासिल करेंगे। राजमहल सीट पर भी हम विजय हासिल करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमें बूथ व शक्ति केंद्रों को सशक्त करना आवश्यक है। इसके अलावे लाभार्थियों को चिन्हित किया जाना है। लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमलोगों के बीच लाये। पार्टी पदाधिकारियो में हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विकास कार्य को लेकर भारत विश्वपटल पर काफी मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में गठबंधन की सरकार जनता से किये गए वादाओ के विपरीत कार्य कर रही है। गठबंधन के सभी नेता भ्र्ष्टाचार में लिप्त है। बैठक में राजमहल विधायक , जिला अध्यक्ष अमृत पांडे , पार्टी नेता दानियल किस्कु आदि ने भी सम्बोधित किया। वही जिला अध्यक्ष ने उपहार स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष को राममंदिर की चित्र समर्पित किया। इस अवसर पर पार्टी के दुर्गा मरांडी , मीरा प्रवीण सिंह , हिसाबी राय , अनुग्रहित साहा , मुकेश शुक्ला , साहेब हांसदा , किस्टों सोरेन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।








