Search

April 27, 2026 1:47 am

बीडीओ सह अंचल अधिकारी ने बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ थाना को सुपुर्द किया।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया सीओ सह बीडीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय के द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया।छापामारी के दौरान थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं सीओ सह बीडीओ श्री मरांडी ने थाना क्षेत्र के खक्सा लखीजोल मुख्य पीडब्ल्यूडी पथ पर बालू ले जाते एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका लेकिन ट्रैक्टर की चालक ट्रैक्टर को रोकते ही बिना चालान दिखाए मौके पर ही पुलिस को देखते ही कुद कर फरार हो गया। बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिना चालान के ही कुछ ट्रैक्टर बालू लादकर ले जाते हैं। साथ ही आगे बताया कि बालू से सबंधित कोई चालान उपलब्ध नही होने पर ट्रैक्टर जब्त कर पाकुड़िया थानेदार को सौपकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आगे बताया कि अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ छापामारी की गई है आगे भी छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!