Search

May 5, 2026 12:49 pm

“तिथि भोजन” का आयोजन, बीडीओ हुए शामिल।

इकबाल हुसैन

पाकुड़ /महेशपुर: सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए सरकार मिड डे मील सहित कई कार्यक्रम चला रही है, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सके। इसी कड़ी में तिथि भोजन योजना के तहत स्कूल में छात्रों के लिये विशेष भोज का भी आयोजन किया गया ।इस मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि समाज का कोई भी प्रतिष्ठित व्यक्ति अपनी जन्मतिथि व अन्य विशेष दिवस के मौके पर प्रारंभिक स्कूल के बच्चों के लिये खुद के खर्च से “तिथि भोजन” का आयोजन कर सकता है। इसी योजना के तहत मंगलवार को पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर की प्रधान शिक्षक अयनेश सोरेन एवं पंचायत सचिव सुमन सौरभ के सहयोग से स्कूल में “तिथि भोजन” का आयोजन किया। दो बच्चो का जन्मदिन पर बीडीओ ने केक कटकर जन्मदिवस मनाया।सभी छात्र-छात्राओं को विशेष भोजन के तौर पर खीर, पूरी व चना दाल से बनी सब्ज़ी खिलाई गई।इस मौके पर बीपीआरओ प्रसंजीत मंडल, वार्ड सदस्य अमित माल,चंदन मंडल,जोशिम शेख,रमेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

img 20250520 wa00065861952054170110949

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!