Search

May 12, 2026 11:07 pm

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा: कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर, अबतक चार की मौत

पश्चिम बंगाल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां ट्रैक पर खड़ी कंचनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से तेज गति से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी है, इस हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि एनजेपी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी पार करने के बाद रंगपनीर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में अबतक 5 यात्रियों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में माल गाड़ी ट्रेन के लोको पायलट की भी मौत हो गई है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं। घटना स्थल के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है।

दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया, “हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है और 20-25 घायल हो गए हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।”

रेल मंत्री अश्विवनी वैष्णव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना पर दुख जताया है और कहा है कि एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

image editor output image 1863423742 17186024585651148396061835723949
सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक


इस घटना पर सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है। ममता ने लिखा है कि अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर जारी:

033-23508794

033-23833326
GHY Station
03612731621
03612731622
03612731623
LMG helpline no.
03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858
KIR STATION HELP DESK NO- 6287801805

Help line Number at Katihar
09002041952
9771441956
EmergencyNJP+916287801758

HWH help desk nos. 03326413660
P & T presently placed at booth and at Enquiry 03326402242 03326402243..

हादसे से संबंधित अपडेट्स…
पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में ट्रेन हादसा हुआ है।

सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

ट्रेन के 3 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल की बिहार सीमावर्ती इलाके में ये हादसा हुआ है।

13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेट न्यू जलपाईगुड़ी से खुली थी।

बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी थी।

इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन में टक्कर मार दी।

दार्जिलिंग एसपी, आईजी उत्तर बंगाल घटनास्थल पर मौजूद हैं।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं हैं और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

राज्य सरकार द्वारा बचाव अभियान में शामिल होने के लिए एनडीआरएफ टीमों की मांग की गई है।

इस घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है।

कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई है।

न्यू जलपाईगुड़ी से रिलीफ ट्रेन घटना स्थल की तरफ रवाना कर दी गई है।

इस हादसे में 10 से 15 लोगो के मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम ने फोन पर दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एनजीपी और कटिहार से रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद किशनगंज गौहाटी रेल मार्ग पर यातायात बाधित है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!