Search

April 27, 2026 1:25 pm

भाजपा उम्मीदवार बाबुधन मुर्मू ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति।

भाजपा का हर एक कार्यकर्ता बहुमूल्य,एक जुट होकर लड़े चुनाव, बाबूधन।

प्रशांत मंडल।

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार बाबुधन मुर्मू शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव जीतने का रणनीति बनाया।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा चुनाव उम्मीदवार नही पार्टी लड़ रही है।क्षेत्र व जनता का विकास के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लगना होगा।आपसी भेद भाव को भूलकर सभी बड़े छोटे भाई आपस मे मिलकर अपने समाज के पारम्परिक रीति रिवाज को बचाने के लिए पार्टी को जिताना आवश्यक है,तभी हम राज्य को भ्र्ष्टाचारियो से बचा पाएंगे। उन्होंने कहा इस विधान सभा क्षेत्र के लोगो का विगत 40 वर्षों से आर्थिक, मानसिक व सामाजिक शोषण होते आ रहा है. झामुमो के लोगो ने संथाल परगना के लोगो का केवल शोषण किया है।यहां के मूलवासी को कभी आगे बढ़ने नही दिया। केवल अबुआ का नारा बुलंद कर यहां के आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है।मौके पर विधानसभा प्रवासी कार्यकर्ता खुदीराम टुडू,मंडल अध्यक्ष राजदीप कर्मकार,एसटी मोर्चा जिला महामंत्री शिवप्रसाद पहाड़ियां, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजन मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य राम मंडल , भूजल मंडल रामशेल टुडू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20241025 wa00503727722497743335911

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!