Search

October 17, 2026 4:22 am

विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रशांत मंडल

भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू के उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा,विषय आदिम जनजाति पेंशन या वृद्धा पेंशन तथा विधवा पेंशनy का चार पांच महीना के विलंब से मिलना,प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत स्वीकृति सूची में आने के बाद फरवरी, मार्च में रेकॉर्ड जमा किया गया था,चार महीना बीत गया लेकिन अभी तक पहला किस्त का पैसा खाता में लोड नहीं हुआ,ओर डाकिया योजना का चावल अक्टूबर एवं नवम्बर 2023 का चावल अभी तक वितरण नहीं किया गया है। यहां घोटाला ऊपर घोटाला से जनता परेशान है,ओर पदाधिकारी मस्त है जनता के समस्या से कोई मतलब नहीं है।पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहां यहां जनता का समस्या का निदान पहले होना चाहिए, अगर ये सब समस्या सुधार नहीं किया गया,तो आने वाले समय में हजारों की संख्या में प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जायेगा।मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष भुजल मंडल,किसान मोर्चा के मंत्री जुगल पहाड़िया,सक्रिय कार्यकर्ता दानियेल पहाड़िया,सक्रिय कार्यकर्ता शिव मुर्मू,मंडल उपाध्यक्ष रामेशोल टुडू, आमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेमब्रम आदि कार्यकर्ता मौजूद हुए।

img 20240709 wa00265952618480753500650

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!