Search

April 16, 2026 7:39 pm

अतिक्रमण को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ में उपायुक्त से मिला व पूरे हिरणपुर में अतिक्रमण मुक्त को लेकर ज्ञापन सौपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष ने कहा कि हिरणपुर बाजार में लगातार जाम की समस्या से परेशानी आए दिन होती रहती है। जिसका संज्ञान उपायुक्त द्वारा लिया गया है। जिसके लिए हम अभिनंदन करते हैं! निश्चित रूप से अतिक्रमण हटाने से हिरणपुर में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अतिक्रमण हटाने का दायरा जो है ,अभी हिरणपुर वन विभाग कार्यालय से सुभाष सुभाष चौक तक है इसको बढ़ाते हुए संत लुक्स अस्पताल तक व सुभाष चौक से उच्च विद्यालय हिरणपुर मोड हाथकाठी तक बढ़ाने की आवश्यकता है। बाजार क्षेत्र के मुख्य पथ से अधिकतर पत्थर वाहनों का आवागमन इसी पथ से ही अधिक होता है व बाजार में जाम का मुख्य कारण यह पथ है ,जो कि काफी अतिक्रमित है ! खाली कोयला डंफरो का परिचालन होने से हिरणपुर – पाकुड़ मुख्य मार्ग में अक्सर दुर्घटना व जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। कोयला डंपर का परिचालन इस मार्ग से बंद कर उसे निर्धारित पथ पर चलाया जाए । बीते 15 दिसम्बर को हिरणपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के समय सरकारी अमीन मंजूर हुसैन द्वारा बाजार के महिलाओं को अपशब्द व अभद्र व्यवहार किया गया है । आग्रह है कि इसकी संज्ञान में लेते हुए उक्त अमीन पर उचित करवाई किया जाए। बाजार के स्थानीय दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए पांच जनवरी तक का समय दिया जाए। इस प्रतिनिधि मंडल में अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, आईटी के आशीष सेन, संथाल प्रगणना आईटी संयोजक जयंत मंडल, रामचंद्र साह , रूपेश भगत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!