Search

October 27, 2026 12:57 pm

भाजपा ने पाकुड़ जिला ईकाई में किया संगठनात्मक नियुक्ति

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में तेजी ला रही है । इसी के निमित्त भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पाकुड़ भाजपा जिला कमिटी में संगठनात्मक विस्तार करने के मद्देनजर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई । इस आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने विज्ञप्ति जारी करके दिया। जिला भाजपा ईकाई में संगठनात्मक नियुक्ति की बात की जाए तो धर्मेंद्र त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष, समीर मंडल एवं बिरबल राय को जिला मंत्री एवं विक्रम कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी के रूप में जगह दी गई है । बताते चले कि प्रवीण कुमार सिंह के निधन हो की स्थिति में भाजपा के मीडिया प्रभारी का पद रिक्त हो चुका था ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!