Search

June 25, 2025 10:19 am

पाकुड़ में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भाजपा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार और स्थानीय सांसद- विधायक को घेरा।

राजकुमार भगत

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के एवं पाटजिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि 6 अप्रैल को पाकुड़ नगर में विभिन्न आयोजकों के द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों एवं आयोजन समितियों ने प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया। परंतु प्रशासन की भूमिका सहयोगात्मक नहीं रही। यह तथ्य बेहद आश्चर्जनक है कि 5 अप्रैल की आधी रात को रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों को नगर थाना में बुलाया जाता है और नाटकीय ढंग से तड़के सुबह लगभग 4 बजे तक अघोषित रूप से हिरासत में रख लिया जाता है। तत्पश्चात उन सभी आयोजन समिति के सदस्यों को बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया जाता है।यह भी बेहद आश्चर्जनक है कि 5 अप्रैल की ही आधी रात को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से एक आदेश जारी होता है कि नगर थाना से जांच प्रतिवेदन प्राप्त न होने के कारण पाकुड़ ग्रामीण के झीकरहाटी , नबीनगर सहित 9 गांवों में रामनवमी के जुलूस नहीं निकाला जाएगा। भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि नगर थाना ने अगर तय समय पर जांच प्रतिवेदन नहीं दिया तो क्या कोई कार्रवाई हुई?पर इससे इतर सीधे-सीधे रामनवमी की शोभायात्रा रोकने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया।इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के ट्वीट कर राज्य सरकार को आईना दिखाया। भाजपा के इन पूर्व मुख्यमंत्रियों यथा बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास एवं चंपई सोरेन के ट्वीट आने के बाद ही प्रशासन हरकत में आते दिखी। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर प्रशासन के इस बदले की कार्रवाई में स्थानीय सांसद और विधायक की प्रत्यक्ष भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय पाकुड़ विधायक ने इस मामले में चुप्पी साध ली है और राजमहल सांसद अपना पल्ला झाड़ रहें हैं। राज्य की झामुमो – कांग्रेस की सरकार लगातार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। हम प्रशासन से मांग करते है कि सभी धर्मों के त्यौहारों को एक रूप से देखा जाना चाहिए। हिंदू धर्म के त्योहारों में अनायास ही परेशान नहीं किया जाना चाहिए।इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी और जिला महामंत्री रूपेश भगत उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर