बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी हिरणपुर मंडल द्वारा सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में एसएससी की पेपर लीक होने को लेकर सुभाष चौक के समीप राज्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कर्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास ने कहा की झारखण्ड की युवा विरोधी ठग झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को शर्म आनी चाहिए ।जानकारी के मुताबिक, परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो गए अंतत अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द कर दिया गया ।हेमंत सरकार के द्वारा अपने राजनीतिक हितों के लिए जिस प्रकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है वो इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में लिखा जाएगा ।ऐसे कुकृत्य व लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खेलने वालों को सीबीआई जांच के माध्यम से अविलम्ब चिन्हित कर कड़ी सजा दी जाए सरकार की विश्वसनीयता ही कहां रह गई है। साथ ही कहा कि राज्य के बेरोजगार अब उस क्षण को कोस रहे हैं,जब उन्होंने इस सरकार की बातों और वायदों पर भरोसा किया। JSSC-CGL परीक्षा में तक पेपर लीक करने वाले गिरोह के पकड़े जाने तक JSSC को सभी परीक्षाएं स्थगित कर देनी चाहिए।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला मंत्री जामू मरांडी,मनोज साहा, आशिफ अंसारी, सुकुमार मंडल, बसूदम मंडल, मोनू हांसदा, किरण मंडल, वसीम अंसारी, संजय मंडल, दुवारिक मंडल, अमर साहा, राहुल तिवरी, दिगम्बर रबिदास,कालिदास किस्कु, फिरोज अंसारी आदी उपस्थित थे।





