Search

September 27, 2026 11:29 am

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर भाजपा का विशेष अभियान

पाकुड़ में कार्यशाला आयोजित, 24 जून को आक्रोश प्रदर्शन की घोषणा

पाकुड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” पर आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की जा रही है। इसी को लेकर रविवार को लिट्टीपाड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने की। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी रहा है। इस दौरान सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में भी केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बताया कि 10 और 11 जून को प्रोफेशनल मीट व प्रदर्शनी, 12 से 14 जून तक ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, 15 से 17 जून तक ‘पंचायत चौपाल’, 17 से 21 जून तक ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 25 जून को आपातकाल के विरोध में भी कार्यक्रम रखा जाएगा। अमृत पाण्डेय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में लूट, भ्रष्टाचार, हत्या और गिरती कानून-व्यवस्था आम हो गई है। अबुआ आवास योजना में भारी कमीशनखोरी और स्थानीय समस्याओं के समाधान में लापरवाही को लेकर 24 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा अजजा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री सरिता मुर्मू, जिला मंत्री खितिस साहा, जामु मरांडी, बीरबल राय, सोशल मीडिया सह प्रभारी आशीष सेन, हिसाबी राय, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनास टुडू, मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, धनेश्वर साह, सोहन मंडल, मनोरंजन सरकार, राम प्रसाद मंडल, संजीव साह, सपन दुबे, पवन भगत, कृष्णा मड़ैया, गणेश मंडल, किरण मंडल, रामजी साह, रामेशोल टुडू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20250608 wa00128505413564113606292

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!