भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू ने किया जनसंपर्क तेज,किए विकास के कई वादे।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार प्रसार जोर शोर से जारी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा , झामुमो, सहित अन्य कई पार्टियों ने गांव गांव घूमकर घूमकर जनता से वादे करते दिख रहे है।लेकिन लिट्टीपाड़ा विधानसभा में दो बड़ी पार्टी के बीच घमासान टक्कर होने बात सामने आ रही है। इस बार भाजपा ने बाबूधन मुर्मु एवं झामुमो ने हेमलाल मुर्मु पर भरोसा जताया है।दोनों ही पार्टियां लगातार गांव गांव घूमकर जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। अगर बात करे लिट्टीपाड़ा विधानसभा की, तो यहां झामुमो का गढ़ माना जाता है। यहां झामुमो ने ही विगत चालीस वर्षों तक अपना परचम लहराया है। लेकिन इस बार झामुमो ने प्रत्याशी की उलट फेर की है। ओर नया चेहरा मैदान में उतारा है। क्या इस बार का चुनाव में भाजपा झामुमो की किला को ध्वस्त कर पाएगा या फिर झामुमो का सीट बरकरार रहेगा। हालांकि सिटिंग विधायक दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटने से काफी नाराज चल रहे हैं और उन्होंने प्रेस वार्ता में स्पष्ट कह दिया है कि इस बार झामुमो की नैया पार होने वाली है। क्या सचमुच भाजपा ने झामुमो की नैया पार कर पाएगी यह तो आगामी 23 नवंबर को क्लियर होगा।इधर भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मु ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा को जीतने के लिए एड़ी चोटी लगा दिए हैं।मुर्मु खुद अपने कार्यकर्ता के साथ लगातार गांव गांव घूमकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं। बाबूधन मुर्मु ने कहा इस बार निश्चित लिट्टीपाड़ा विधानसभा में कमल खिलने वाला है।मुझे जनता से अपार स्नेह ,समर्थन और प्यार मिल रहा।यहां की जनता अब जाग चुकी हैं।झामुमो की झूठे वादे से जनता बहकने वाला नहीं है।आने वाले चुनाव में जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। क्योंकि झामुमो ने आज तक ग्रामीणों को सड़क, पानी एवं बिजली जैसी जरूरत मूलभुत सुविधाओ को पूरी नहीं करा पाई। जिसके कारण लोग झरने पानी पीने को विवश है, सड़क के अभाव में लोग मर जाते हैं। बाबूधन ने कहा मैं विधायक बनते ही सबसे पहले लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सुदूरवर्ती इलाकों में सड़क,पानी और बिजली जैसी जरूरी मूलभुत सुविधाओ को उपलब्ध करूंगा।





