Search

June 7, 2026 10:20 pm

प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी निःशुल्क समग्र स्वास्थ्य सेवाएं।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा की संयुक्त अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य ग्रामीणों और मरीजों को एक ही स्थान पर निःशुल्क एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले में सामान्य चिकित्सकीय जांच के साथ आंख, कान, नाक व गला की जांच, टीबी नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य जांच, मोतियाबिंद जांच, कुष्ठ नियंत्रण, संचारी व गैर-संचारी रोगों की जांच, कैंसर नियंत्रण, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं, दंत चिकित्सा जांच, परिवार नियोजन तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा और लाभार्थियों के डिजिटल हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे। बैठक में सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य मेला की निःशुल्क सुविधाओं का अधिकतम लाभ आमजनों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि/कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, महिला पर्यवेक्षिका गायत्री कुमारी, प्रमोदिनी टुडू, सुशीला कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आतिश भट्टाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

img 20260105 wa00213867097091849612356
img 20260105 wa00207541328170945305483

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!