[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल की सभी टीमें अगले सीजन में बदली हुई नजर आने वाली हैं. सभी 10 टीमों ने आईपीएल ट्रेड विंडो के तहत अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही इन टीमों के रीटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी तय हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स समेत 3 टीमों ने सबसे अधिक 19 खिलाड़ियों को रीटेन किया है. कोलकाता नाइटराइडर्स ने सबसे कम 13 खिलाड़ियों को अपनी रीटेन्ड लिस्ट में जगह दी है.
आईपीएल 2024 के लिए रीटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में एक समानता देखने को मिल रही है. लगभग सभी टीमों ने अपने प्रमुख बैटर्स, स्पिनर्स और विकेटकीपर बैटर्स को रीटेन किया है. जबकि रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे अधिक नाम तेज गेंदबाजों के हैं. ऐसे में यह भी तय है कि आईपीएल प्लेयर्स ऑक्शन में सबसे बड़ी बोलियां गेंदबाजों के लिए ही लगें.
शार्दुल पर लग सकती है 10 करोड़ से ज्यादा की बोली
भारतीय गेंदबाजों में मुख्य रूप से शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, यश दयाल, शिवम मावी, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है. इनमें से शार्दुल ठाकुर तो भारत की वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल थे. 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले शार्दुल ठाकुर निचले क्रम पर तेजतर्रार बैटिंग भी कर सकते हैं. इस कारण माना जा रहा है कि भारतीय गेंदबाजों में उन पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है. 2023 में शार्दुल और उमेश यादव केकेआर के लिए खेले थे. हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल आरसीबी का हिस्सा थे. यश दयाल और शिवम मावी गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.
पैट कमिंस और स्टार्क पर भी लगेगी बड़ी बोली
विदेशी गेंदबाजों में जॉश हेजलवुड, डेविड विली, जोफ्रा आर्चर, झाय रिचर्डसन, रिली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, डेनियल सैम्स, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी, वेन पर्नेल, मुस्तफिजुर रहमान, जेसन होल्डर, ओबेद मैकाय को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है. ये सभी गेंदबाज अगले सीजन के लिए ऑक्शन में उतर सकते हैं. इनके अलावा पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी आईपीएल 2024 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं. अगर कमिंस और स्टार्क आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में उतरते हैं तो इन दोनों के लिए कई फ्रेंचाइजी बड़ी बोलियां लगा सकती हैं.
.
Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, Indian premier league, IPL, IPL 2023, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : November 27, 2023, 16:55 IST
[ad_2]
Source link










