Search

June 10, 2026 10:37 pm

ग्रामीणों के बीच पहुंचीं उपासना मरांडी, सुनी समस्याएं; कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान।

महेशपुर। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने बुधवार को शिवरामपुर पंचायत के धावाडांगाल, देवपुर, किरता और नयापाड़ा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा ‘डोबोक जोहार’ के साथ उनका स्वागत किया। ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर उनका अभिनंदन किया गया तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क, आवास, राशन समेत विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपासना मरांडी ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया। इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी भी समस्या की जानकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को देने की अपील की।
ग्रामीणों ने उपासना मरांडी की सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, बुदल यादव, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, मोहनलाल टुडू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20260610 wa00467351624756162769869
img 20260610 wa00453438355377055143496

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!