Search

September 17, 2026 4:09 am

पहचान से पहले थम गई सांसें, अज्ञात महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर गांव में बीमार एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में मिली अज्ञात महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस ने सभी मीडिया संस्थानों और आम नागरिकों से अपील की है कि महिला की पहचान कराने में सहयोग करें। यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पाकुड़ मुफ्फसिल थाना को सूचित करें, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!